Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडखेल

राज्य स्तरीय अंतर पॉलीटेक्निक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं 2023 का समापन

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर पॉलीटेक्निक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं 2023 का समापन मुख्य अतिथि सचिव, तकनीकी शिक्षा, उत्तराखण्ड़ शासन रविनाथ रमन,  की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में सचिव, तकनीकी शिक्षा, उत्तराखण्ड़ शासन रविनाथ रमन ने एनसीसी कैडेट परेड की सलामी ली तथा प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया एवं छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2023-24 के सफल आयोजन हेतु बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद से छात्र/छात्राओं का मानसिक एवं शरीरिक विकास होता है। प्राविधिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक रूप से छात्रों को उद्योगों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना है ताकि अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सके। साथ ही अवगत कराया गया कि प्राविधिक शिक्षा के 65ः  छात्र/छात्राओं को रोजगार दिया गया है। उद्योगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर नये उपकरण आदि पॉलीटेक्निक संस्थाओं में स्थापित किये जा रहे हैं। प्रदेश में 8 एवं 9 दिसम्बर को GLOBAL INVESTOR SUMMITहो रही है, जिसमें INVESTMENT के फलस्वरूप नवीन उद्योग स्थापित होगे जिसमें रोजगार के आपार संभावनाओं  होगी जिस हेतु पॉलीटेक्निक संस्थाओं के शिक्षकों कोे भी अपडेट करना होगा ताकि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकेगें। अन्त में उन्होने पुनः छात्र/छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर धन्यवाद प्रकट किया। तत्पश्चात् झ्ाण्डा अवतरण किया गया एवं प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गयी। निदेशक, प्राविधिक शिक्षा आरपी गुप्ता द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि छात्र/छात्राओं के चहुंमुखी विकास हेतु सचिव तकनीकी शिक्षा द्वारा उद्योगों के अनुरूप उपकरण एवं नयी तकनीकी आयमों को प्राप्त करने हेतु रू0 500 करोड़ के निवेश सम्बन्धी धनराशि शासन के द्वारा उपलब्ध करवाई गयी है, जिससे समस्त राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं का विकास किया जा रहा है। राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2023 में जोन चैंपियनशिप में गढ़वाल-2 (रूड़की), जोन कुमांयू-1 (द्वाराहाट), तथा जोन कुमांयू-2 (काशीपुर) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा व्यक्तिगत चैंपियनशिप में महिला वर्ग में 02 स्वर्ण पदक के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट की मीनाक्षी तथा पुरूष वर्ग में 02 स्वर्ण पदक के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक विकासनगर के आयुष विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा की मिनाक्षी तिवारी, राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट की साक्षी गोस्वामी, तथा राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट की दीपा महेरा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक रानीपोखरी के स्वयं सिंह, राजकीय पॉलीटेक्निक बाजपुर के रक्षित पाण्डे तथा राजकीय पॉलीटेक्निक विकासनगर के आयुष सैनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून के अरिहन्त डण्डरियाल, राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट के गणेश विष्ट तथा राजकीय पॉलीटेक्निक कोटद्वार के मनीष सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाधाट के नीलेश मुरारी विजेता तथा केएलपी रूड़की के पियूष, उपविजेता रहे। बैडमिंटन युगल पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट के नीलेश मुरारी, उत्कर्ष पटवा विजेता एवं केएल पॉलीटेक्निक रूड़की के गोरव कश्यप, हर्षित अमरीश, उपविजेता रहे । टेबल टेनिस एकल पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर के दिवस जोशी, विजेता तथा राजकीय पॉलीटेक्निक कोटद्वार के सचिन जोशी, उपविजेता रहे। टेबल टेनिस युगल पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल के भूमित कुमार, राहुल पाण्डे विजेता, तथा राजकीय पॉलीटेक्निक कोटद्वार के करन कुमार, सचिन जोशी, उपविजेता रहे। 4X100 मीटर रिले रेस पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक बाजपुर, केएल पॉलीटेक्निक रूड़की के तथा राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।4X100 मीटर रिले रेस महिला वर्ग में केएल पॉलीटेक्निक रूड़की, तथा राजकीय पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा, राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर की हिमानी, राजकीय पॉलीटेक्निक हरिद्वार की वंशिका तथा राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर की नैना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर के अभिषेक चन्द राजकीय पॉलीटेक्निक काशपुर के वंश तथा राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर के पंकज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर के जेसिक, राजकीय पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा के हर्षिता तथा राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून के प्रतिभो ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक कालाढुंगी के तुषार, राजकीय पॉलीटेक्निक हरिद्वार के मुकेश तथा राजकीय पॉलीटेक्निक बाजपुर के अभिषेक ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट की दीपा, राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट की साक्षी तथा राजकीय पॉलीटेक्निक भीमताल की दिव्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक रानीपोखरी के स्वयं, केएल पॉलीटेक्निक रूड़की के शिभम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट के सागर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूषों की 100 मीटर दौड़ में राजकीय पॉलीटेक्निक विकासनगर के आयुष प्रथम, केएल पॉलीटेक्निक रूड़की के मानस द्वितीय तथा राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर के उसमाने तृतीय स्थान पर रहे। महिला की 100 मीटर दौड़ में केएल पॉलीटेक्निक रूड़की की राशी प्रथम, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा की मीक्षाक्षी तिवारी द्वितीय तथा राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर के जेसिका चौहान तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर निदेशक, तकनीकी शिक्षा आरपी गुप्ता, अपर निदेशक देशराज, उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा परिषद रूड़की, के सचिव डॉ. राजेश उपाध्याय, परीक्षा नियंत्रक डॉ0 मुकेश पाण्डे, नरेन्द्र कुमार, एवं आलोक मिश्रा, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल, एसके वर्मा, एवं एमके कन्याल, उप निदेशक विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य, अन्य शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति व टीम मैनेजर तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएंः डाॅ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

हजारों करोड़ के निवेश पर दुबई और आबू धाबी में हुआ करार : सीएम

pahaadconnection

मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है भारत अपना : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment