Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सेवानिवृत्ति आईएएस अधिकारी ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

Advertisement

देहरादून 02 फरवरी। आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं 2004 बेच के आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार भण्डारी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। सुरेश भण्डारी ने कहा कि वह केन्द्र शासित प्रदेश कैडर के वरिष्ठ नौकरशाह थे। अब सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोडों न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर प्रदेश की सेवा के लिए राजनीति में आये हैं। और पार्टी उन्हे जो भी आदेश देगी वह उसका निष्ठा से पालन करेगें।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज राहुल गांधी जिस तरीके से लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई जनता के सहयोग से लड रहे हैं उनका स्पष्ट संदेश है नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान यह स्लोगन युवाओं और देश की जनता को प्रभावित कर रहा है और एकता और सामाजिक सौहार्द हमारी राजनीतिक और सामाजिक विरासत है इसे और मजबूत किए जाने की जरूरत है। श्री माहरा ने कहा कि राहुल गांधी आज लोकतंत्र की धुरी बन गये हैं मंहगाई से झुझती जनता की पीडा को भी वह लगातार उठा रहे हैं। बेरोजगारों के रोजगार के सवाल हो या महिला सुरक्षा का मुददा हो या देश की गिरती हुयी अर्थव्यवस्था या सीमा सुरक्षा की बात हो हर मुददे पर राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जिस तरीके से संघर्ष कर रहे है वह बेमिशाल है, सरकार की प्रचण्ड तानाशाही और दमनकारी नीतियों के बावजुद देश का किसान, जवान, मातृशक्ति, मजदूर और आम आदमी कांग्रेस की ओर आशा और उम्मीद से देख रहा है विभिन्न दलों के बहुत से कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। जिन्हें शीघ्र ही पार्टी में सम्मलित करवाया जाएगा।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आयोजकों को स्वयं करनी होगी पार्किंग की व्यवस्था तथा प्राइवेट सिक्योरिटी के इंतजाम

pahaadconnection

सचिन तेंदुलकर ने चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में अपनी पारी शुरू की

pahaadconnection

पहाड़ी से गिरे पत्थर ने श्रद्धालु को किया घायल

pahaadconnection

Leave a Comment