Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

खिर्सू में बनेगा दि हिमालयन पार्क

Advertisement

देहरादून। प्राकृतिक सौन्दर्य से लबरेज खिूर्स में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने व जैव विविधता को बनाये रखने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा पार्क तैयार किया जायेगा। जिसका नाम द हिमालयन पार्क आॅफ खिर्सू रखा जायेगा।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पार्क के प्रस्ताव के साथ ही डीपीआर तैयार करने के भी निर्देश दे दिये गये हैं। जिसका प्रस्तुतिकरण वन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा केन्द्रीय वन मंत्री के समक्ष दिया जायेगा ताकि पार्क के निर्माण हेतु केन्द्र सरकार से बजट मांगा जा सके। डा. रावत ने बताया कि यूं तो खिर्सू पहले से ही अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के कारण पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र रहा है। हिमालयन पार्क के निर्माण से खिूर्स के सौन्दर्य में चार चांद लगने की उम्मीद है। इससे पूर्व खिर्सू में उनके निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पहाड़ी शैली के होम स्टे बासा का निर्माण भी कराया जा चुका है। जहां पर पर्यटकों को स्थानीय उत्पादों से तैयार लजीज व्यंजन का स्वाद लेने का अवसर तो मिलता ही है साथ में स्थानीय संस्कृति को देखते व समझने का भी अवसर प्राप्त होता है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना पर दुख जताया

pahaadconnection

12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने दी चयनित हुए कार्मिकों को शुभकामनाएं

pahaadconnection

Leave a Comment