Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

नाकाबन्दी के दौरान मुठभेड़, कांस्टेबल के पैर में लगी गोली

Advertisement

देहरादून। थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी एक गोली, जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी और बदमाश एहसान को एक गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं की गोकशी, पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचे बरामद किए हैं। अभियुक्त फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश है, जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त पर 2 वर्ष पूर्व भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा हैं। पुलिस का कहना हैं की अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं व अभियुक्त एहसान पर 04 मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किये व घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। एसएसपी देहरादून ने घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य जानकारी हेतु चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से जानकारी ली गई। घायल पुलिस कांस्टेबल व बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया।

रात्रि समय लगभग 02.20 बजे थाना क्लेमनटाउन की चौकी आशारोडी बैरियर पर चैकिंग के दौरान एक हरियाणा नम्बर की संदिग्ध स्कार्पियो कार पुलिस चैकिंग को देखकर जंगल की ओर मुड गयी। मौके पर चैकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन का पीछा कर कार सवार 02 व्यक्तियों शमीम पुत्र अजीज निवासी ग्राम गन्देवडा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 44 वर्ष व अमजद पुत्र शहीद हसन निवासी मेहूवाला थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 35 वर्ष को मौके पर पकड लिया गया, जबकि दो अन्य बदमाश मौका देखकर जंगल की ओर भाग गये। मौके पर पकडे गये बदमाशों से पुलिस टीम को अवैध तमंचा, कारतूस तथा चाकू बरामद हुए। जंगल की ओर भागे 02 अन्य बदमाशों की तलाश हेतु जंगल में की जा रही काम्बिंग के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, जिसमें 01 पुलिस कान्सटेबल के पैर में गोली लग गयी। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश एहसान पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम गन्देवडा थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष के एक पैर पर तथा दूसरे बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम गन्देवडा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष के दोनो पैरों पर गोली लग गई, जिन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से अभियुक्तों के पास से देसी तंमचा, देसी पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद हुए, बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर पर थाना क्लेमनटाउन पर मु.अ.सं.-54/2012 धारा 3/6 उत्तराखंड गौवंश अधिनियम, 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 353 भादवि में मुकदमा पंजीकृत हुआ था, अभियुक्त के द्वारा वर्ष 2013 में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया किंतु न्यायालय द्वारा वर्ष 2013 के पश्चात जारी एनबीडब्लू पर अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही आया, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध  न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किए गए। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 5000 रु का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज है तथा अभियुक्त पर 2 वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का अभियोग दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य अभियुक्त शमीम पुत्र अजीज निवासी ग्राम गन्देवडा थाना फतेहपुर , जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 44 वर्ष पर 12 मुकदमे तथा अभियुक्त एहसान पर पूर्व में 04 अभियोग दर्ज हैं, जिनके संबंध के जानकारी की जा रही है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया आयुष बिष्ट को सम्मानित

pahaadconnection

ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी भावभीनी विदाई

pahaadconnection

सासंद राज्य सभा ने की डा. मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment