Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

पुलिस महानिरीक्षक ने किया सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का पूर्णतः खण्डन

Advertisement

देहरादून। नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम एवं प्रवक्ता पुलिस मुख्यालय ने बताया कि बनभूलपुरा में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का हम पूर्णतः खण्डन करते हैं। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। उत्तराखंड पुलिस “मित्र पुलिस” के अपने ध्येय पर बहुत गर्व करती है। कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान हम कानून का पालन करने वाले सभी नागरिकों विशेषकर महिलाएं और बच्चे के साथ शिष्टाचार, स्नेह और सम्मान का व्यवहार करते हैं।

महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के प्रति उत्तराखंड पुलिस में शून्य सहिष्णुता है। यदि कोई विश्वसनीय साक्ष्य हैं तो वो उन्हें वर्तमान में चल रही मजिस्ट्रियल जांच के दौरान आयुक्त कुमाऊं या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। हम उस पर विधिसम्मत और त्वरित कार्यवाही करेंगे। हम कानून के अनुसार नागरिकों के सम्मान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प रखते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रन फॉर जीरो हंगर अभियान के तहत् 10 लाख को भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प

pahaadconnection

नशे के विरूद्ध जनजागरूकता के लिये कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

कुंभ मेला 2027 मे सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटें श्रद्धालु : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment