Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एतिहासिक कानून सीएए लागू करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

Advertisement

देहरादून 11 मार्च। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज से देश में नागरिकता संशोधन कानून सीएए लागू होने पर हर्ष जताया है व देश के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी व यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है व साधुवाद दिया है। डा. नरेश बंसल ने कहा की प्रधान सेवक नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व मे भाजपा नीत एनडीए सरकार ने जो कहा सो किया है। उन्होने इसे भारतीय लोकतंत्र का एक ऐतिहासिक फैसला बताया। डा.नरेश बंसल ने कहा कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री का नेतृत्व ही है जो यह कानून 70 साल बाद आज लागू हो गया है। प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज से देश में नागरिकता संशोधन कानून सीएए  लागू हो चुका है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि कानून लागू होना इस बात का प्रमाण है कि देश में सिर्फ एक ही गारंटी चल रही है और वो है मोदी की गारंटी। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पुरी होने कि गारंटी। डा. नरेश बंसल ने समस्त देशवासियों को नागरिकता संसोधन कानून लागू होने की बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश मे अल्पसंख्यक है व दोयम दर्जे का अन्यायपूर्ण जीवन जी रहे थे व दयनीय स्थिति मे थे एवं 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ गए थे, उन्हे नागरिकता देने का प्रावधान है। जिससे वह मानवाधिकारो के साथ जीवन व्यतीत कर सके। डा.नरेश बंसल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने यह साफ किया है कि यह प्रताड़ित विदेशी अल्पसंख्यकयो नागरिको को नागरिकता देना का कानून है न कि किसी भारतीय की नागरिकता लेने का कानून है। डा. नरेश बंसल ने इस पर सबको बधाई दी है व प्रधान सेवक नरेंद्र भाई मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सुदूरवर्ती क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं एवं मरीज की समस्याओं को देखते हुए डीएम ने सहिया में सुविधा बढ़ाने के लिए थे निर्देश

pahaadconnection

सीएम ने जोशीमठ में प्रभावितों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

pahaadconnection

समतामूलक समाज के परिचायक थे बाबा साहब अम्बेडकर : प्रीतम सिंह

pahaadconnection

Leave a Comment