Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा वार

Advertisement

देहरादून, 20 मार्च। नशा तस्करों पर दून पुलिस ने कड़ा वार करते हुये 31 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध स्मैक के साथ बरेली के 02 ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से 104 ग्राम अवैध स्मैक (कमर्शियल क्वांटिटी ) बरामद की गई। पुलिस का यह भी कहना हैं की अभियुक्तों के टारगेट पर इंडस्ट्रियल एरिया तथा शिक्षण संस्थान रहते थे।

आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशा, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम के लिये प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दियेे गये हैं। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान 02 अभियुक्तगणों फुरकान पुत्र शराफत जावेद राजा पब्लिक स्कूल फरकपुर, थाना फरीदपुर, बरेली उम्र 20 वर्ष व मोहम्मद फरमान पुत्र इलियास ग्राम नौगांव थाना फरीदपुर, जनपद बरेली, उम्र 19 वर्ष को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी में उनके पास से लगभग 31 लाख 40 हजार रुपये कीमत की 104 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनो बरेली के निवासी हैं तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा अवैध मादक पदार्थो की अलग-अलग स्थानों पर तस्करी की जाती है, उनके द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया तथा शिक्षण संस्थानो को टारगेट किया जाता है, जहां पर उन्हें मादक पदार्थो के मुंह मांगे दाम मिल जाते है। वे लोग बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर ऐसे स्थानो पर उंचे दामो में बेच देते है, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हो जाता है। आज भी वे उक्त स्मैक को बरेली से खरीदकर देहरादून स्थित इंडस्ट्रियल एरिया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को को बेचने के लिये आये थे, पर पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक शैंकी कुमार थानाध्यक्ष सेलाकुई, उप निरीक्षक अनित कुमार, अ. उप निरीक्षक भारत सिंह, पुलिस कांस्टेबल सुधीर कुमार, पुलिस कांस्टेबल उपेंद्र भंडारी, पुलिस कांस्टेबल सोहन,पुलिस कांस्टेबल फरमान, पुलिस कांस्टेबल मुकेश, पुलिस कांस्टेबल रणजीत राणा,पुलिस कांस्टेबल मुकेश भट्ट, पुलिस कांस्टेबल मुकेश पुरी शामिल थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल हस्तांतरण किया।

pahaadconnection

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में हिलान्स कैंटीन की महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

pahaadconnection

4224 श्रमिकों को हस्तान्तरित की 12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की धनराशि

pahaadconnection

Leave a Comment