Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्री महाकाल सेवा समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून 31 मार्च। ऐतिहासिक झंडा आरोहण के उपरांत दरबार साहिब प्रांगण में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 18 वे रक्तदान शिविर में 142 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। श्री महंत देवेंद्र दास ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के विषय में विस्तार से चर्चा की और रक्तदान दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महाराजके सानिध्य में श्री महाकाल सेवा समिति पिछले 5 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वाधान में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 18 वे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आई हुई संगत ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया की महेंद्र देवेंद्र दास ने समिति के कार्यों को सराहा और समिति को पुर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, गौरव जैन, आयुष जैन, विशाल तनेजा, हेमराज अरोड़ा, जितेंद्र मलिक, राहुल माटा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा अरिहंत जैन मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए : राज्यपाल

pahaadconnection

सीएम ने गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में मथा टेका

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने 122 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

pahaadconnection

Leave a Comment