Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

निदेशक ने राज्यपाल को भेंट की वार्षिक रिपोर्ट

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में शनिवार को उत्तराखण्ड विज्ञान, शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) की निदेशक प्रो. अनिता रावत एवं वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. नौटियाल ने भेंट कर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाशाली युवाओं की भरमार है। आवश्यकता है कि हम उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में यूसर्क अच्छा कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के बच्चों में एआई और टेक्नोलॉजी के प्रति विशेष लगाव है और विशेषकर हमारी बेटियां इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में कई बच्चे वंडर किड्स हैं, इन बच्चों को ढूंढकर हमें और अधिक अवसर देने होंगे। राज्यपाल ने कहा कि यूसर्क ने प्रदेश में स्टेम(साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) लैब के क्षेत्र में संतोषजनक कार्य किया है। अब यूसर्क को एआई, स्पेस और साइबर जैसे क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की लैब प्रदेश में स्थापित करने का कार्य शुरू करना चाहिए जिससे प्रदेश के छात्रों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

04 घंटे से भी कम समय में सकुशल बरामद हुआ 1.90 लाख नकद एवं सोने के आभूषणों से भरा बैग

pahaadconnection

कुमाऊं कमिश्नर ने किया बाईपास मार्ग का निरीक्षण

pahaadconnection

सैनिक हमारे राज्य की शान, सरकार प्रशासन को सैनिकों के बलिदान का एहसास

pahaadconnection

Leave a Comment