Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

मलिन बस्ती के लोगो को अनावश्यक परेशान नहीं करने देगी काँग्रेस : नवीन जोशी

Advertisement

देहरादून 11 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वाॅर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में मलिन बस्तियों के लोगो को अनावश्यक रूप से अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जिसके कारण वहां की गरीब जनता बेघर हो रही है। श्री जोशी आज जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत धर्मपुर विधानसभा के अन्तर्गत देहराखास टीएचडीसी काॅलोनी में जनसंवाद के तहत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होनें वहाॅ के स्थानीय लोगों से जनसम्पर्क कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा, और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। उन्होनें कहा कि जब जब भाजपा की सरकारे राज्य में रही तब तब विकास कार्य बाधित होते रहे हैं, आज देहरादून शहर का बुरा हाल है, स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में मात्र खाना पूर्ति की गयी हैं, भाजपा शासनकाल में मलिन बस्तियों को उजाडनें का काम किया जा रहा है। जिससे गरीब तबका डरा हुआ है, तथा अपने सिर के उपर छत के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हैं, श्री जोशी ने कहा कि अगर देहरादून नगर निगम में कंाग्रेस का मेयर बनता है तो बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए कंाग्रेस दृढ़ संकल्परत हैं। इस दौरान श्री जोशी को क्षेत्र की जनता ने वहां की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निराकरण करने की मांग की। श्री जोशी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनकी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाएंगे और उसका समाधान करने के लिए संकल्परत हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गडिया, ट्विंकल अरोड़ा, कैलाश ठाकुर, अर्जुन कपूर, नवीन सलूजा, प्रिया सलूजा, सोनू सिंह, कल्पना शर्मा, आदि ने भी अपने विचार रखे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

टिहरी लोकसभा क्षेत्र देश की सबसे पिछड़ी हुई लोकसभा : जोशी

pahaadconnection

उत्तराखंड में फिर आया एवलॉन्च, गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद

pahaadconnection

सुविधाएं देने में नगर निगम फिसड्डी : नवीन जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment