Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्नो गर्ल को किया जाएगा सम्मानित

Advertisement

धारचूला। सामुदायिक पुस्तकालय की स्थानीय इकाई द्वारा उत्तराखंड की स्नो गर्ल तथा स्कीइंग माउंटेनियरिंग में नेशनल चैंपियन मेनका गुंज्याल को 25 मई को सम्मानित किया जाएगा। मेनका गुंज्याल स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कॅरियर गाइडेंस पर संवाद भी करेगी। सामुदायिक पुस्तकालय की स्थानीय कमेटी की सदस्य राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट की असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रा नबियाल ने बताया कि प्रात 10:00 बजे से विकासखंड के सभाधार में नेशनल चैंपियन मेनका गुंज्याल का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर नेशनल चैंपियन स्थानीय विद्यार्थियों के साथ करियर गाइडेंस पर बातचीत भी करेगी। उन्होंने बताया कि सामुदायिक पुस्तकालय का यह करियर  का पहला कार्यक्रम है। सामुदायिक पुस्तकालय द्वारा इस तरह के कार्यक्रम अनवरत जारी रहेंगे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मोदी के जन्म दिन पर कल शुरू होगी पीएम श्री विश्वकर्मा योजना

pahaadconnection

शहीद हवलदार बिष्ट को अर्पित की श्रद्धांजलि

pahaadconnection

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज

pahaadconnection

Leave a Comment