Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गोवा के नेता पहुंचे तीर्थ नगरी, कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत

Advertisement

डोईवाला 29 मई । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सदानंद सेठ तनावाड़े, पीडब्ल्यूडी मंत्री दीपक पावसकर सहित पूर्व सांसद नरेंद्र सावरकर का तीर्थ नगरी पहुंचने पर सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बुधवार को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा का स्वागत कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि 4 जून को पूरे देश में विभिन्न पर्व जैसे दीपावली और होली एक साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पुनः तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता सहित पूरा विश्व उस ऐतिहासिक जीत का साक्षी बनेगा। डॉ अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड की सभी पांचों संसदीय सीट पर भाजपा अपना परिचय प्रचंड बहुमत से फहराएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में अनेक ऐसे निर्णय लिए गए हैं जो राज्य को देश के अग्रणीय राज्यों की सूची में ले जाने में कारगर साबित होगा।  इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने चार धाम आने का निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर भाजपा नेता श्री अखिलेश मित्तल भी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया

pahaadconnection

प्रोडक्शन हाउस कर रहा एनिमेटेड फिल्म के माध्यम से धर्म की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार

pahaadconnection

पुलिस बल को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

pahaadconnection

Leave a Comment