Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा उपचुनाव की रणनीति को लेकर बैठक आयोजित

Advertisement

देहरादून 18 जून। बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की रणनीति को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थिति कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के उपरान्त विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए एक चुनौती के रूप में हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा जिसके परिणामस्वरूप  कांग्रेस  पार्टी को भले ही अपेक्षा के अनुरूप विजय नहीं मिल पाई हो परन्तु पिछले चुनावों के मुकाबले कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है। बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा चुनाव हमें पूरी एकजुटता एवं ताकत के साथ लड़ना है तथा हमें पूरी आशा है कि हम दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भारी मतों से विजय हांसिल करेंगे। इसके लिए हमें बूथ स्तर पर घर-घर व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क करना होगा तथा हम जितने अधिक लोगों से व्यक्तिगत सम्पर्क एवं नुक्कड सभायें करेंगे हमें उतना लाभ मिलेगा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रोतेला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों का मतदान कांग्रेस के पक्ष में रहा है। हमें महिलाओं पर अधिक फोकस करना होगा जिसके लिए महिला कंाग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोड़ने की आवश्यकता है। चुनावों में विजय हांसिल करने के लिए सैक्टरों में बांटा जाय तथा वरिष्ठ नेतागणों को जिम्मेदारी सौंपी जाय। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि उपचुनाव में युवाओं की अलग-अलग टीम बनाई जाएगी जो नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से बूथ स्तर तक युवाओं से संबंधित बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, भर्ती घोटाले जैसे मुद्दे उठाने के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में भी युवा साथियों से सम्पर्क करना होगा। प्रदेश स्तर से जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी युवा कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में पूर्ण सहयोग करेंगी। सोशल मीडिया उपाध्यक्ष विशाल मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उप चुनाव में भी हमें सोशल मीडिया पर फोकस करना होगा तथा सभी कांग्रेसजनों को पोस्टों को अपने माध्यम से भी शेयर करना होगा ताकि पार्टी की नीतियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके जिसका लाभ हमें निश्चित रूप से मिलेगा। बैठक में उपस्थित पार्टी के सभी विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों ने भी अपने-अपने सुझाव दिये। बैठक में इंटक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुम्मितर भुल्लर, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, उपाध्यक्ष विशाल मौर्य, अमरजीत सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरमिन्दर सिंह लाडी, बुद्धिजीवी अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व सैनिक अध्यक्ष कै0 बलवीर सिंह रावत, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, ओबीसी अध्यक्ष गौरव चौधरी, असंगठित कामगार अध्यक्ष सुशील राठी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी अध्यक्ष मुरली मनोहर, अवधेश पंत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गोपाल सिह गडिया, आशीष नौटियाल, मनमोहन शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं

pahaadconnection

ऊर्जा निगम के सेल्फ हेल्प ग्रुप के कर्मचारियों ने जताया मंत्री का आभार

pahaadconnection

देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार

pahaadconnection

Leave a Comment