Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

पुलिस की मेहनत लाई रंग, 20 नाली में अवैध भांग की खेती नष्ट

Advertisement

पिथौरागढ़। एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान पर पिथौरागढ़ पुलिस की मेहनत रंग लाई। नशा मुक्ति अभियान में युवा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। थाना कनालीछीना पुलिस के साथ स्थानीय युवाओं ने लगभग 20 नाली में अवैध भांग की खेती नष्ट की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कनालीछीना उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह, मय पुलिस टीम द्वारा, नशा मुक्त देवभूमि अभियान के दृष्टिगत ग्राम सतगढ़, में लगभग 20 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया। इस कार्य में स्थानीय युवाओं ने भी पुलिस के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा भांग को नष्ट करने में सहयोग किया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा नशे की लत से दूर रहने हेतु जागरुक किया गया। युवाओं को पढ़ाई के साथ- साथ खेल कूद को जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया ताकि युवा नशे के जंजाल से दूर रह सके।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया पड़ी मुश्किलों में कोर्ट ने भेजा समन

pahaadconnection

मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

जल जीवन मिशन से संबंधित सर्वोच्च समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment