Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हिंदुओं के नरसंहार को लेकर वीर सावरकर संगठन ने किया प्रदर्शन

Advertisement

देहरादून, 13 अगस्त। वीर सावरकर संगठन ने आज बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज प्रातः वीर सावरकर संगठन से जुड़े कार्यकर्ता कुलदीप स्वेडिया संस्थापक अध्यक्ष के नेतृव मे जिलाधिकारी कार्यालय मे एकत्र हुये, जहां उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार को लेकर प्रदर्शन करते हुये धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये कुलदीप स्वेडिया संस्थापक अध्यक्ष ने कहा की पिछले 10 दिनों से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक रूप में रह रहे हिन्दुओं को धर्म प्रेरित आंतकवाद से जूझना पड़ रहा है, जिसमें बांग्लादेश के मुस्लमान व बांग्लादेश की मुस्लिम सेना भी सम्मलित है। हिन्दूओं की महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। हिन्दू मन्दिरों व हिन्दुओं के घरों को लूट-पाट करके आग के हवाले किया जा रहा है, हिन्दू अपनी आस्था के अनुसार पूजा-पाठ और हिन्दू धर्म के अनुसार अपनी जीवन शैली जीने में असर्मथ है। बांग्लादेश की कुल जनसंख्या 17 करोड के आसपास है जिसमें से हिन्दूओं की जनसंख्या केवल 8 प्रतिशत ही बची है, पूर्व में जब बांग्लादेश को एक राष्ट्र के रूप में पहचान मिली उस समय हिन्दुओं की आबादी 20-22 प्रतिशत थी। हर साल बांग्लादेश में हिन्दुओं की जनसंख्या लगातार घट रही है और केवल 8 प्रतिशत रह गई। जिसका कारण बाग्लादेश मे मुस्लमानों के द्वारा हिन्दुओं का शोषण किया जाना है। 90 प्रतिशत मुस्लिम आबदी के सामने 8 प्रतिशत हिन्दू स्वयं की रक्षा किस प्रकार कर रहे होंगे। हिन्दूओं को उनके मूल अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है यह आतंकवाद मुस्लमानों के द्वारा पूरे विश्व भर की मानव जाति के लिये अभिशाप है।

Advertisement

ज्ञापन देने वालों में कुलदीप स्वेडिया संस्थापक अध्यक्ष, अतुल धीमान संगठन महामंत्री, धनिराम सक्सेना संगठन मंत्री, संजीव गोयल कोषाध्यक्ष, सर्वेश त्रिपाठी संरक्षक, इन्द्रजीत यादव महानगर अध्यक्ष, अखील राणा, मुकेश बिष्ट, पूनित कौशिक, मंयक गोयल, राकेश पासवान, गौरव चैहान, विक्रम, गोतम पासवान, संदीप प्रधान, मनोज सैनी, सूरज धीमान, बलवन्त सिंह, आदि सेंकडो कार्यकरता उपस्तिथ रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने दी डॉ. अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि

pahaadconnection

उत्तराखंड : सदन की पांचों सीटों की हार, कौशिक की कुर्सी पर भारी, चुनाव के बाद ही शुरू हुई लामबंदी

pahaadconnection

कैबिनेट का फैसला: राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर लगी मुहर

pahaadconnection

Leave a Comment