Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

5वीं भारत-मालदीव रक्षा सहयोग वार्ता आयोजित

Advertisement

नई दिल्ली। भारत और मालदीव के बीच 5वीं रक्षा सहयोग वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गयी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरामने ने किया, जबकि मालदीव के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के रक्षा बल प्रमुख जनरल इब्राहिम हिल्मी ने किया। बैठक में दोनों पक्षों को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा करने का अवसर मिला। इसमें अन्य बातों के अलावा वर्तमान में जारी विभिन्न रक्षा सहयोग परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाना शामिल था। दोनों पक्षों ने उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और क्षमता विकास परियोजनाओं जैसे साझा हितों के कुछ अन्य क्षेत्रों पर भी विचार-विमर्श किया। आगामी द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास में भागीदारी के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। बातचीत की पूरी श्रृंखला परिणाम देने वाली रही, जो निकट भविष्य में दोनों देशों के साझा हितों को आगे बढ़ाएगी और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि लाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसटीएफ ने किया 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

pahaadconnection

डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास त्यूनी का निरीक्षण किया

pahaadconnection

मुकेश अंबानी करेंगे यूपी में ₹ 75 हजार करोड़ का निवेश

pahaadconnection

Leave a Comment