Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

विधानसभा अध्यक्ष ने की कैंची धाम में पूजा अर्चना

Advertisement

नैनीताल, 10 सितंबर। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष, श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नैनीताल जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम नीम करोली बाबा मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले बाबा नीम करोली के चरणों में शीश झुका कर विधिवत पूजन ,अर्चन व वन्दन किया साथ ही आध्यात्मिक शान्ति हेतु ध्यान  भी   लगया।  इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सामाजिक समरसता की कामना की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम का यह धार्मिक स्थल हम सभी को शांति और एकता का संदेश देता है और यहाँ की आस्था और भक्ति प्रदेश की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पूजा अर्चना के बाद, विधानसभा अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोगों की खुशहाली और विकास के लिए उनका दृढ़ संकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और विधानसभा मिलकर सभी प्रयास करेंगे ताकि राज्य का हर क्षेत्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने कैंची धाम के प्रबंधन और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और प्रदेश के विकास के लिए उनके योगदान की सराहना की।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

तकनीकी सेवाओं के एवज में 4.21 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई

pahaadconnection

आतंकी हमले का खतरा: कांवड़ यात्रा पर हमले की चेतावनी के बाद हरिद्वार में बढ़ाई गई सुरक्षा, गृह मंत्रालय से प्रशासन ने की यह मांग

pahaadconnection

स्कूल वैन चालकों का उत्पीड़न बर्दाश नहीं करेगा संगठन : सचिन गुप्ता

pahaadconnection

Leave a Comment