Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कन्या पूजन कर की माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा

Advertisement

ऋषिकेश 16 अप्रैल। चैत्र नवरात्रि के पवित्र अष्ठमी पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने निवास पर माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कन्या पूजन कर की। इस दौरान निवर्तमान पार्षद तनु तेवतिया ने कन्याओं के हाथों में कमल के फूल की मेहंदी लगाई। मंगलवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने माँ के विभिन्न रूपों की पूजा कर कहा कि वह घर, मोहल्ला सौभाग्यशाली होता है जहां माता का गुणगान होता है और जो इसमें सम्मिलित होता है माता की उस पर विशेष कृपा होती है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हर परिस्थिति में हमें माता का साथ मिलता है। हमारी सनातन संस्कृति को बचाने में भी माता का गुणगान आवश्यक है। कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से सकारात्मकता का वातावरण पैदा होता है। इस दौरान माता के विभिन्न रूपों की पूजा वाह भजनों का सुंदर गुणगान किया गया। इस मौके पर डॉ अग्रवाल भजनों की प्रस्तुति में झूमते हुए भी दिखाई दिए। इस अवसर पर श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल, निवर्तमान पार्षद तनु तेवतिया भी उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट ने यूसीसी की नियमावली को दी मंजूरी

pahaadconnection

उत्तराखंड मौसम: आज तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, राज्य में 163 सड़कें बंद

pahaadconnection

घाम तापों टूरिज्म को आगे बढ़ाएगा दून योग पीठ : डॉक्टर बिपिन जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment