Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन की तैयारी शुरू

Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने म्यांमार में तूफान यागी के कारण आई विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के संचालन के लिए तेजी से तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिण चीन सागर से उठे तूफ़ान यागी से पूरे म्यांमार के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पूर्वी नौसेना कमान ने पूर्वी बेड़े और अन्य सहायक इकाइयों – बेस विक्टुअलिंग यार्ड (बीवीवाई), मटेरियल ऑर्गनाइजेशन और आईएनएचएस कल्याणी के साथ समन्वय में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) तैयारी, पीने के पानी, भोजन और दवाओं आदि सहित मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के लिए यांगून में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचालन के लिए विशाखापत्तनम से रवाना हुए भारतीय नौसैनिक जहाजों पर आवश्यक सामान की रात भर की लदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अल्प सूचना के बावजूद तेज़ी से की गई यह तैयारी क्षेत्र में मानवीय संकटों से निपटने के लिए नौसेना की क्षमता को प्रदर्शित करती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

pahaadconnection

महानगर कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

pahaadconnection

उप निरीक्षक रमेश सिंह सामन्त को दी ससम्मान भावभीनी विदाई

pahaadconnection

Leave a Comment