Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण केंद्र में पौधारोपण

Advertisement

देहरादून, 30 सितंबर। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एक पेड़ मां के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे कैंट विधानसभा क्षेत्र विधायक श्रीमती सविता कपूर उपस्थिति रही। कार्यालय के वैज्ञानिकों ने श्रीमती कपूर को अपने विभाग के कार्यकलापों के बारे में बताया तथा पद वाले वनस्पति उद्यान जहां पर विभिन्न प्रकार के पादप लगाए गए हैं का भ्रमण कराया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा क्षेत्र विधायक श्रीमती सविता कपूर ने सीता अशोक का पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कार्यक्रम में उमेश्वर सिंह रावत ने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरती गर्ग, डॉ मनीष कंडवाल, डॉक्टर पुनीत कुमार ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम में डॉ आरती गर्ग, प्रभारी कार्यालयाध्यक्ष भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण देहरादून, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण प्राणी सर्वेक्षण एवं मानव विज्ञान सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने लगभग 50 पेड़ लगाए।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने की एमएसवाई में बैंको की न्यून प्रगति पर नाराजगी जाहिर

pahaadconnection

जयघोष के बीच श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल विग्रह डोली ने किया प्रस्थान

pahaadconnection

कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment