Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

जाम टकराने की थी तैयारी, पुलिस ने पहुँचकर उतारी खुमारी

Advertisement

देहरादून, 06 अक्टूबर। शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी है‌। सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे तथा वाहनों में शराब पीने वाले 56 व्यक्तियों के पुलिस ने  चालान किए। सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 16,750/- रूपए के  चालान किये साथ ही सख्त हिदायत भी दी।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में रायपुर तथा राजपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 56 लोगो के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही करते हुए 16,750 रूपए संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायत दी गयी।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक

pahaadconnection

RBI ने HDFC बैंक को कुछ पहलुओं पर अपवाद बनाने से इनकार किया और दूसरों पर आंशिक राहत दी

pahaadconnection

कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया शिविर

pahaadconnection

Leave a Comment