Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

82 लाख की स्मैक सहित बरेली के दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। नशा तस्करी में लिप्त बरेली के दो बड़े नशा तस्करों को एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 275 ग्राम स्मैक (करीब 82 लाख) बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि बीती शाम एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमांऊ टीम को सूचना मिली कि जिला उधमसिंहनगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र में बरेली के कुछ नशा तस्कर स्मैक की भारी मात्रा में डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को सेल्स टैक्स ऑफिस पुलभटृा के पास दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। टीम ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 275 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम वीरपाल पुत्र भूपराम निवासी गुजरु पोस्ट मजिमा थाना विषादगंज जिला बरेली व शेर सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी किनोना पोस्ट कुंडलिया फैजलापुर थाना अलीगंज जिला बरेली बताया। बताया कि वह यह स्मैक चन्द्रसेन पुत्र छोटे लाल निवासी किनोना थाना अलीगंज बरेली से लाये थे, तथा इसे ऊंचे दामों पर पुलभटृा, किच्छा,रुद्रपुर आदि क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। एसटीएफ के अनुसार आरोपी तस्करी के धन्धे में काफी समय से बरेली, मीरगंज,फतेहगंज से स्मैक लाकर रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा पुलभटृा क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने सुनी प्रदेश भर से आए नागरिकों की समस्याएं

pahaadconnection

महानगर महिला मोर्चा ने किया मिलेट्स टिफिन सहभोज का आयोजन

pahaadconnection

सूबे में 330 एएनएम की होगी शीघ्र तैनाती : डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment