Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिला कारागार देहरादून का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल एवं अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जिला कारागार, देहरादून का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यह पाया गया कि कुछ बंदियों को श्री श्री रविशंकर संस्था द्वारा कम्प्यूटर की ट्रेनिंग दी जा रही है, बंदियों को प्रोत्साहित किया गया।
इसके अलावा जेल में नियुक्त नए प्राविधिक कार्यकर्ताओ के तीन दिवसीय प्रशिक्षण हेतु उचित व्यवस्था करने के जेल प्रशासन को उचित दिशा निर्देश दिए गए।
18 से 21 वर्ष के बंदियों के बैरक का निरीक्षण किया गया और सभी को बताया गया कि यदि वे अपराध के समय 18 वर्ष से कम आयु के हो, तो वे इसके संबंध में आवेदन कर सकते हैं। बैरकों में बंदियों की समस्यायों को सुनकर बंदियों को विधिक सहायता हेतु परामर्श दिया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी बंदी को अपने मामलें में पैरवी हेतु अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही उन्हें भी कंप्यूटर प्रशिक्षण लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला कारागार देहरादून में स्थित इग्नू सेंटर और लाइब्रेरी आदि का भी निरीक्षण कर उचित दिशानिर्देश दिए गए ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

‘कांतारा 2’ में उर्वशी रौतेला दिखेगी, कांतारा पार्ट 1 को मिली है बड़ी सफलता

pahaadconnection

नाबालिक का अपहरण कर ले जाने वाला अभियुक्त मेरठ से गिरफ्तार

pahaadconnection

जल्द बर्फबारी नहीं हुई तो फरवरी में ही पिघलने लगेंगे हिमालय के ग्लेशियर

pahaadconnection

Leave a Comment