Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशबॉलीवुड

नहीं होगी सनी देओल के जुहू बंगले की नीलामी

Advertisement

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह अपने जुहू वाले बंगले को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सनी देओल बैंक के कर्जदार हैं और इसकी वजह से बैंक उनका एक विला बेचने की तैयारी कर रही है। लेकिन अब सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज एक बयान में कहा कि अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले की नीलामी नोटिस वापस ले लिया गया है।

मुंबई के जुहू स्थित सनी देओल के बंगले की नीलामी अब नहीं होगी. BankofBaroda ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है। बैंक ने एक नोटिस जारी कर बताया कि कुछ तकनीकी वजहों के चलते बंगले की बिक्री का नोटिस वापस ले लिया गया है।

Advertisement

गौरतलब हैं की हाल ही मे बैंक ऑफ बड़ौदा ने नीलामी के लिए पेपर में विज्ञापन जारी किया थे  और बताया था कि सनी देओल को करीब 56 करोड़ रुपये चुकाने हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबार में विज्ञापन निकाला है, जिसमें अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम पर 55 करोड़ रुपये का बंगला है और इसे 25 सितंबर 2023 को नीलाम करने की बात कही गई है। यह घर सनी विला के नाम से जाना जाता है और यह गांधी ग्राम रोड़ नॉर्थ मुंबई में स्थित है। गदर फेम सनी देओल ने मुंबई के इस आलीशान बंगले को खरीदने के लिए एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था और उन्हें 55.99 करोड़ रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा को ब्याज के साथ देना था, जिसे वह अभी तक चुका नहीं पाए. ऐसे में बैंक ने विज्ञापन के जरिए इसकी नीलामी की जानकारी दी है। इसकी नीलामी के लिए बेसिक प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल के पास 120 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। वहीं इनकम की बात करें तो एक मूवी के लिए ये तकरीबन 5 से 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। हालांकि इन्होंने गदर-2 मूवी के लिए 20 करोड़ रुपये लिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने की प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

pahaadconnection

डोली पर मुकदमे की खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य

pahaadconnection

Leave a Comment