Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चोरी के प्रकरण में पुलिस ने किया एक और अभियुक्त को गिरफ्तार

Advertisement

उत्तरकाशी। जसपुर उत्तरकाशी निवासी व्यक्ति संजय भट्ट के घर पर दिनांक 28-29 नवम्बर की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोडकर घर के अन्दर से समान चोरी करने के सम्बन्ध में कोतवाली उत्तरकाशी पर पंजीकृत अभियोग में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये बुधवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था, पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ उक्त घटना को अंजाम देने के सम्बन्ध में बताया गया था, जिसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी रखी गयी, ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुये पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से सम्बन्धित दूसरे अभियुक्त कृषण प्रसाद भट्ट उर्फ कान्ता प्रसाद को तेखला बाईपास बडेथी से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृषण प्रसाद उर्फ कान्ता प्रसाद पुत्र कुशलानन्द नौटियाल निवासी ग्राम भेटियारा उत्तरकाशी उम्र – 38 वर्ष के रूप में की गईं!

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने आमजन की शिकायतों को सुना

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीकृष्ण के जयकारों के संग मनाया जन्माष्टमी पर्व

pahaadconnection

महिला आरक्षण को लेकर पीएम मोदी ने उठाया ऐतिहासिक कदम

pahaadconnection

Leave a Comment