Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीओ ने किया मशाल का स्वागत

Advertisement

पिथौरागढ़, 01 जनवरी। पिथौरागढ़ जिले में 28 जनवरी से प्रारंभ होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल विगत दिन बौक्सिंग के मेजबान जनपद, पिथौरागढ़ पहुँच गई। यह मशाल देश भर में राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार हेतु यात्रा कर रही है। जनपद पिथौरागढ़ में इस मशाल का स्वागत जनपद पिथौरागढ़ के सीओ श्री परवेज अली ने स्वयं किया। मशाल का स्वागत चौकी घाट पर किया गया। सीओ श्री परवेज अली ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मशाल का पिथौरागढ़ में आगमन जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खेलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला और सभी नागरिकों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि खेल न केवल शारीरिक सशक्तता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता की भावना को भी जागृत करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जौलीग्रांट एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन पर डीएम ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

pahaadconnection

पर्वतारोही कविता चंद ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली फतह की

pahaadconnection

तथ्यों के साथ मैदान में उतरेगा सोशल मीडिया : विकास नेगी

pahaadconnection

Leave a Comment