Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पर्यावरण को समर्पित रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया

Advertisement

देहरादून, 04 जनवरी। जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज तड़के मसूरी डायवर्जन राजपुर रोड से पहाड़ी पेडलर्स, टीमवंडर्स बाईक गु्रप के बाईक गु्रप को सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण को समर्पित रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मसूरी डायवर्जन से मसूरी तक गई, जहां पर्यावरण सरंक्षण एवं सड़क सुरक्षा को समर्पित इस रैली से जनमानस में पर्यावरण के सरंक्षण सुरक्षित सफर के लिए संदेश दिया। जिलाधकारी ने कहा कि आज इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर अत्यंत हर्ष हो रहा है। यह साईकिल बाइक रैली पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण न केवल हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है, बल्कि वर्तमान में भी हमारे स्वास्थ्य और जीवन स्तर को प्रभावित करता है। हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक के कम उपयोग जैसे कार्यों को अपनाना चाहिए। साथ ही, सड़क सुरक्षा भी एक गंभीर विषय है। सड़क पर चलने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, गति सीमा का ध्यान रखना, और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमें न केवल स्वयं सुरक्षित रहना है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है। यह साईकिल बाइक रैली न केवल एक यात्रा है, बल्कि एक संदेश है एक जागरूकता का संदेश। उन्होंने प्रतिभागियों को धन्यवाद करते हुए सभी नागरिकों से मिलकर एक सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य का निर्माण करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल, पहाड़ी पेडलर साईकिल गु्रप से गजेन्द्र रमोला, अनुज नौटियाल, प्यूष अरोउ़ा, हिमानी गुरूंग श्रद्धा, विनोद सकलानी, अरूण कुमार, टीम वंडर बाइक ग्रुप से अंकुष काबोज, सुमित नौटियाल, नईम, हेमंत, ऋषिकेश से पंहुचे 58 वर्षीय कुलदीप सिंह असवाल, जन्म्येजय तोमर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भूस्खलन से आवासीय भवन एवं गौशाला क्षतिग्रस्त

pahaadconnection

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की सलाहकार समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सिंह ने उत्तराखंड के दिल्ली के पत्रकारों की एक बैठक बुलाई और उनके समाचार पत्रों, पोर्टलों और समाचार वेबसाइटों से संबंधित जटिल मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया

pahaadconnection

लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के बताये मार्ग पर चले सम्पूर्ण समाज : जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment