Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को कोतवाली मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 04 जनवरी को कोतवाली मसूरी को थाना राजपुर से जीरो एफआईआर प्राप्त हुई, जिसमें वादिनी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त मोहम्मद आकिब द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा शादी का दबाव बनाने पर अभियुक्त व उसके घर वालों द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलोज व जान से मारने की धमकी दी गई। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध सख्या- 01/25 धारा 323/506/376 भादवी पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिह के निर्देशो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा आज अभियुक्त मो. आकिब पुत्र इरफान निवासी बिजली घर के पास चिलकाना रोड थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष को सहारनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड में 17 से आयोजित किये जायेंगे महा रक्तदान शिविर : डॉ धनसिंह

pahaadconnection

आपदा में मृत्यु होने के 72 घंटे में आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश

pahaadconnection

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “समाधान यात्रा” के तहत एक दिन में 3 जिलों का किया दौरा

pahaadconnection

Leave a Comment