Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने किया नवीनीकरण कार्यो का लोकापर्ण

Advertisement

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास खंड गरुड़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलखेत में कॉनकॉर एवं सुविधा के सहयोग से स्मार्ट क्लास,वाल पेंटिंग व शौचालय नवीनीकरण कार्यो का रिवन काटकर लोकापर्ण किया। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया व बच्चों को खेल सामग्री वितरित की। जिलाधिकारी ने सीएसआर मद से संस्था द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए छात्रों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य विद्यालयों में भी आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। डीएम ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन कर डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मजबूत कदम बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास का संचालन होने से बच्चों को आधुनिक तकनीक को सीखने एवं पढ़ाई करने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक चीजे देखने से बच्चों के अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा होता है। और मनोवैज्ञानिक रूप से भी लाभप्रद होता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को कैरम बोर्ड,बैडमिंटन,चैस आदि खेल सामाग्री वितरित की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद

pahaadconnection

रेलवे और राज्य सरकार के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

pahaadconnection

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू

pahaadconnection

Leave a Comment