Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हाल-चाल जानने मैक्स अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेता

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एव प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और युवा कांग्रेस के प्रभारी राजपाल बिष्ट आज मैक्स अस्पताल गए और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हाल-चाल जाना। दोनों नेता पूर्व मुख्यमंत्री के साथ करीब आधा घंटा रहे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया की हरीश रावत के स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर सुधार है और आज उन्हें उन्हीं के सामने आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां मौजूद डॉक्टरों के एक पैनल ने बताया कि उनको छाती में इंफेक्शन हुआ था जिसमें अब काफी सुधार है। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने हरीश रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उसके बाद वे लौट गए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जंगल में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू

pahaadconnection

हिमालय संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार : सीएम

pahaadconnection

काँपते हाथों और लड़खड़ाते कदमों का सहारा बनती दून पुलिस

pahaadconnection

Leave a Comment