Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

Advertisement

देहरादून। उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड खिर्सू में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का शुभारंभ कर बच्चों को एल्बेंडाजॉल खिलाई।
मंत्री ने 11 परियोजनाओं का 347.24 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौखाल में अतिरिक्त कक्ष-कक्षा के निर्माण कार्य, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढिकवाल गाँव व चौखाल में शौचालय निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं, उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चमराड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमराड़ा, ढिकवालगाँव, कमेडा व पोखरी के विद्यालयों के मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने पौड़ी-खिर्सू-खेड़ाखाल-खांखरा राज्यमार्ग व डबरूखाल-मोलखाखाल-टीला मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार तेजी से विकास की ओर बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारूल गोयल, अपर चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुंवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गढ़वाल कमीशनर की निगरानी में होगी स्वर्ण मण्डित केदारनाथ मंदिर गर्भ गृह की जांच : सतपाल महाराज

pahaadconnection

गुलदार का दहशत: पौड़ी में पांच साल के बच्चे ने बनाया निवाला, सुबह जंगल से बुरी हालत में मिला शव

pahaadconnection

सगंध खेती को भी बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही सरकार : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment