Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सीएम आवास में आयोजित प्रातःकालीन बैठक में दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्यमंत्री ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं शोकसंतप्त परिवारों के साथ अपनी पूरी संवेदना प्रकट करता हूँ। यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड HCने हरिद्वार जिले के मुस्लिम बहुलता वाले शहर में बकरी-ईद पर पशु वध की अनुमति दी

pahaadconnection

मेयर ने किया पर्यटन महोत्सव में स्टॉलों का अवलोकन

pahaadconnection

राज्यपाल ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment