Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सामान्य समिति की बैठक आयोजित

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की सामान्य समिति की बैठक से पूर्व पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपने प्राण गंवाने वाले निर्दोश पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत बैठक में अधिकारियों को युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास करने के साथ ही यज्ञ, कर्मकांड, वेद में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्कृत का अध्ययन कर रहे बच्चों को 16 संस्कार करवाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए साथ ही संस्कृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रत्येक वर्ष सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाए। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए स्कूल और कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएं साथ ही प्रत्येक जनपदों में नोडल अधिकारी नामित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्यालयों में नाम पट्टिका संस्कृत भाषा में भी हो साथ ही अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का अध्ययन कर, राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए कार्य किये जाएं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मसूरी : 194 साल पुराना विशिंग वेल आज भी लोगों के सूखे घेरे को सोख रहा है.

pahaadconnection

औषधि निरीक्षक ने किया केंद्रीय औषधि भंडार, गोपेश्वर का निरीक्षण

pahaadconnection

महासदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने के लिए रायपुर विधानसभा की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment