Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कलश यात्रा में सम्मिलित कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

Advertisement

देहरादून, 29 मई। आज उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में ग्राम पंचायत गुरना के श्री गोपेश्वर मन्दिर में श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा में सम्मिलित हुई। इसके उपरांत आज से शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा का पुण्य लाभ लिया। उन्होंने कहा की उनके आराध्य भोले भंडारी से उन्होंने देवभूमि के विकास और देवभूमि के सभी बच्चों के कल्याण का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दी। इसके पहले कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने मंदिर में टिन शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस कार्य में रुपये 4 लाख की लागत आई है। इसके बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को निश्चित रूप से सुविधा होगी। स्थानीय लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। ईश्वर का आशीर्वाद है कि उन्होंने उन्हे इस पुण्य कार्य का भागी बनाया। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, प्रबंधक गोपाल खोलिया, कोषाध्यक्ष शंकर दत्त तिवारी, हरगोविंद जोशी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र चिलवाल, महेंद्र बिष्ट, महेश, नवीन आर्य, सुंदर राणा, दीपक बोरा, एनडी जोशी, अर्जुन बिष्ट, महेंद्र, राहुल खोलिया, अशोक जलाल, पान सिंह बिष्ट, राजेंद्र भंडारी, भुवन आर्य, आनंद बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : राज्यपाल

pahaadconnection

आम जनमानस की भावनाओं से जुड़ा है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमः डा धन सिंह रावत

pahaadconnection

आपदा उपकरणों की कार्यशीलता का भौतिक निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment