Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

ग्लोगी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल

Advertisement

देहरादून। देर रात्रि कोतवाली मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी से आगे ग्लोगी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुँचा तथा मौके पर SDRF के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। घटना स्थल से पुलिस तथा SDRF की टीम द्वारा कार सवार 02 मृतको सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष त्रिखा व कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व० कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के शवों को खाई से बाहर निकाला गया तथा दुर्घटना में घायल 01 व्यक्ति अंशुमान को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जिनसे जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वो, 02 अन्य व्यक्तियों के साथ देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे तथा देहरादून वापस लौटने के दौरान झड़ी पानी के पास ग्लोगी में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर मौके पर मृतकों के परिजन भी पहुँचे। मृतक व्यक्तियों के शवों को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने किया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भावपूर्ण स्मरण

pahaadconnection

कांग्रेस की पदयात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया

pahaadconnection

हेल्थ आईडी के लिये आयोजित होंगे सेमिनारः डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment