Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंगला देवी इंटर कॉलेज में धूम धाम से मनाया गया हरेला उत्सव

Advertisement

देहरादून। प्रकृति पूजा और पर्यावरण की रक्षा हर इंसान का सबसे पहला धर्म है क्योंकि हमारी सांसें हमारा जीवन प्रकृति के ही अधीन है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व मंगला देवी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मंगला देवी इंटर कालेज में आयोजित हरेला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में २०१६ में राज्य पर्व का दर्जा मिलने के बाद हरेला पर्व आज पूरे देश के कई हिस्सों में धूम धाम के साथ मनाया जाने लगा है और उत्तराखंड में तो पूरे श्रावण मास में हरेला की धूम रहती है और राज्य के विभिन्न धर्मों जातियों वर्गों के लोग पौधारोपण करते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि एक पौधा जो हम लगाते हैं वो हमारी कई पीढ़ियों का तारण हार होता है इसके द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन मनुष्य पशु पक्षियों व पर्यावरण को जीवंत रखती है। उन्होंने कहा कि जब हम एक पौधा लगाते हैं तो हमें उसी वक्त उस पौधे की रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए क्योंकि जितना महत्वपूर्ण पौधा लगाना है उतना ही महत्वपूर्ण उसका पालन पोषण और उसकी रक्षा करना है। श्री धस्माना ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में पर्यावरण का मौलिक पाठ्यक्रम अनिवार्य होना चाहिए जिसमें पर्यावरण वन कृषि की मौलिक जानकारियां विद्यार्थियों को दी जानी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक श्री लोकेश बहुगुणा ने मुख्य अतिथि श्री धस्माना का स्वागत करते हुए कहा कि मंगला देवी इंटर कॉलेज में पिछले तीन दशकों से जब से श्री धस्माना स्कूल की मातृ संस्था आयुर्वेद सेवा सदन से जुड़े हैं हर वर्ष उनके सानिध्य में स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ पौधा रोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंगला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री सुभाष पंत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में पर्यावरण संवर्धन हरेला व स्वच्छता अभियान के बारे में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में निरंतर प्रतिभाग किया जाता है और बच्चों ने ऐसी कई प्रतियोगिताओ में पुरस्कार भी जीते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने हरेला के महत्व पर पर भाषण दिए व स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक दिव्यांशु नौटियाल ने कार्यक्रम का संचालन किया व श्रीमती तनुजा, श्रीमती शालिनी, श्रीमती कुलदेवी रावत, उपेन्द्र बहुगुणा, श्रीमती विनीता तोपवाल, श्रीमती ममता, कैलाश भंडारी, नीता खंतवाल, दिनेश कौशल, अनुज दत्त शर्मा उपस्थित रहे। श्री धस्माना ने स्कूल प्रांगण में फलदार वृक्षों के पौधे रोपे व सभी बच्चों को एक एक पौधा व पौष्टिक जूस वितरित किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

समान नागरिक संहिता पर विचार गोष्ठी का आयोजन

pahaadconnection

महिला पर तेजाब फेंकने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment