Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी

Advertisement

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जनपद पिथौरागढ़ की चीन एवं नेपाल से लगती सीमाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी श्री गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं एस.एस.बी. के जवानों द्वारा काली नदी के किनारे तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त व कॉम्बिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी श्री नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्र से लगे हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में कॉम्बिंग की गयी। साथ ही पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त बैठक आयोजित कर सीमा सुरक्षा सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की गयी। नेपाल में मौजूदा हालात को देखते हुए पुलिस ने सीमा पर चौकसी और अधिक मजबूत कर दी है । किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पिथौरागढ़ पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सत्यापन संबंधी नियमों का पूर्ण पालन करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अमर मेहता के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर राहुल गांधी ने व्यक्त की संवेदनाएँ

pahaadconnection

यूपीईएस के छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

pahaadconnection

चौपाल में जो समस्याएं ग्रामीणों द्वारा उठाई गई उसका तत्काल निस्तारण करें : सचिव

pahaadconnection

Leave a Comment