Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने किया बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सभी लाभार्थी योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष श्री देशराज कर्णवाल, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक श्री प्रणव चैंपियन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश ने ललित भवन में स्व. ललित नारायण मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण

pahaadconnection

अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

pahaadconnection

वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment