Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्थानीय सिख प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 25 नवम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में स्थानीय सिख प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत स्मृति के अवसर पर राज्यपाल को गुरु साहिब का चित्र भेंट किया तथा गुरु परंपरा की दिव्य विरासत का भावपूर्ण वंदन किया। इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय साहस, शहीदी, त्याग, मानवता-समर्पित विचारधारा एवं राष्ट्रहित में उनके अप्रतिम योगदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। राज्यपाल ने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति में प्रकाश पुंज के समान है, जिसमें सेवाभाव, करुणा, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, राष्ट्रीय चेतना और मानवता के उच्चतम मूल्य निहित हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएँ समयातीत हैं और संपूर्ण विश्व को मानव कल्याण की दिशा में प्रेरित करती रहती हैं। इस अवसर पर सिख प्रतिनिधिमंडल के श्री बलजीत सोनी, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री गुरिंदर सिंह आनंद, श्री हरपाल सिंह, श्री जसविंदर सिंह, श्री रमन चड्ढा, श्री रविंदर पाल सिंह बेदी, एडवोकेट योगेश सेठी एवं एडवोकेट संजय चावला उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

संचालन समिति की प्रथम बैठक आयोजित

pahaadconnection

उच्च शिक्षा में 108 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिलेगी शीघ्र तैनाती

pahaadconnection

स्वीकृत सड़क मार्गाें का शीघ्र की किया जायेगा शिलान्यास एवं लोकार्पण : गणेश जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment