Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

संदिग्धों की तलाश में दून पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

Advertisement

देहरादून। डाॅग स्क्वाड तथा एएनटीएफ टीम के साथ पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत लक्खी बाग, रीठा मंडी, सिंगल मंडी, कुसुम विहार आदि क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का सत्यापन किया गया।किरायेदारों का सत्यापन न करवाने तथा अनियमितता पाये जाने पर 30 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 03 लाख रू. का जुर्माना किया गया। पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे 04 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु सम्पूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोतवाली पुलिस द्वारा एनएनटीएफ तथा डाॅग स्क्वाड के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत लक्खी बाग, रीठा मंडी, सिंगल मंडी, कुसुम विहार आदि क्षेत्रों में सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश व अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने तथा अनियमितता मिलने पर 30 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 03 लाख रुपए का जुर्माना किया गया साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे 04 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करते हुए 81 पुलिस अधि0 में चालान कर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी दून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट से निर्णयों मे सभी वर्गों को राहत, अर्थिकी बढ़ाने की दिशा मे ठोस कदम

pahaadconnection

सचिवालय वारियर ने 29 रनों के अंतर से मैच में दर्ज की जीत

pahaadconnection

राज्य-विशिष्ट प्रारूप टिप्पणी को अंतिम रूप देने के संबंध में बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment