Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बांग्लादेश की जेहादी सरकार का पुतला फूंका

Advertisement

​देहरादून। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज हिन्दू एकता परिषद रुद्रदल ने बैंड बाजार (सब्जी मंडी) में जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज रस्तोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली और पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। नीरज रस्तोगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय निकायों से इस नरसंहार को रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “हिंदू लहू की एक-एक बूंद का हिसाब होगा” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महामंत्री और महानगर फल-सब्जी प्रकोष्ठ व महानगर से मातृशक्ति, रुद्रावाहिनी बहने पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में सनातनी समाज सहित सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

क्या वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी है कोविड के नए वैरिएंट से खतरा? डॉ नरेश त्रेहान ने दिया जवाब

pahaadconnection

चेहरे के दाग धब्बे और पिगमेंटेंशन को दूर करने के लिए करे तुलसी फेस पैक का इस्तेमाल

pahaadconnection

अन्नकुट पर्व पर महापौर ने संतो से लिया आर्शीवाद

pahaadconnection

Leave a Comment