Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उपराष्ट्रपति ने जाना पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी का कुशल-क्षेम

Advertisement

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज देहरादून वसंत विहार स्थित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निवास पर पहुँचकर उनके स्वास्थ्य का कुशल-क्षेम जाना। भुवन चंद खंडूरी 90 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा की उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का यह आत्मीय व्यवहार, सादगी और संवेदनशीलता पारिवारिक ही नहीं बल्कि सार्वजनिक जीवन के मूल्यों को भी दर्शाता है। उन्होंने इस स्नेहपूर्ण भेंट एवं शुभेच्छाओं के लिये उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पुतला दहन

pahaadconnection

Tata Nexon को पीछे छोड़, Vitara Bareja बनी नंबर 1 गाड़ी, सबसे ज्यादा बिकी

pahaadconnection

प्रतिनिधि मंडल ने की महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment