Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्रिमण्डल की बैठक : वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेंगे हजारों चैक डैम

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डल की बैठक आज 12:00बजे अपराह्न राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में हुई। बैठक से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी को दो मिनट का मौन रखकर कर श्रद्धांजलि दी गई। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

राज्य कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास, महिला सशक्तीकरण, वन, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और शहरी विकास से संबंधित फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में वर्षा जल संरक्षण के लिए हजारों डैम, एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प सहित कई अहम विधेयक पर मुहर लगी।

Advertisement

धामी कैबिनेट के प्रमुख निर्णय :-

वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेंगे हजारों चैक डैम

Advertisement

गुप्तकाशी और कैम्पटी को नगर पंचायत व मुनिकीरेती को नगरपालिका परिषद बनाया

एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा।

Advertisement

गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए  मास्टर प्लान बनेगा

पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेंगे चेकडैम

Advertisement

15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी

कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250% टैक्स छूट

Advertisement

वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को मंजूरी

10 साल के भीतर पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा उत्पादन

Advertisement

2005 से पहले विज्ञप्ति वाले कर्मियों को मिल सकेगी पुरानी पेंशन

35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना मिलेगा वर्दी भत्ता

Advertisement

घर पर सोलर हीटर लगाने पर भी मिलेगी सब्सिडी

मुनिकीरेती को पालिका, कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाया

Advertisement

पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी मिलेगी सब्सिडी

आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा केवल हिंदी का देना होगा पेपर

Advertisement

कैबिनेट बैठक से पहले विधायक सरवत करीम के निधन पर मौन

सचिवालय में सोमवार को कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर  कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गई।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

शाहरुख बॉक्स ऑफिस के बादशाह बने, लेकिन यह रिकॉर्ड नहीं टूटा

pahaadconnection

जिलाधिकारी रीना जोषी : बागनाथ मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देकर विकास कार्य किये जायेंगे।

pahaadconnection

थमी नहीं रॉबर्ट वाड्रा के नितांत धार्मिक दौरे की चर्चा

pahaadconnection

Leave a Comment