Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा बजट सत्र के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 मार्च से 13 मार्च तक होने वाले बजट सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, संचार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विधानसभा सत्र के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करें, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं एपीजे अब्दुल कलाम के विचार : सचिन गुप्ता

pahaadconnection

ट्रेन से सफर करने से पहले हो जाएं सावधान, IRCTC ने खाने-पीने की चीजों का दाम बढ़ाया

pahaadconnection

ऊर्जा निगमों पर लग रहे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करें सीएम : विकेश नेगी

pahaadconnection

Leave a Comment