Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

Advertisement

देहरादून. उत्तराखंड राज्य के मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही लगभग ₹62 करोड़ की लागत से शहरी विकास निदेशालय के मुख्य कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर नए कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं दी।
प्रदेश सरकार स्वच्छ, सुदृढ़ और आधुनिक शहरी निकायों के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में वर्तमान में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिकाएं और 51 नगर पंचायतें कार्यरत हैं, जहां ठोस कचरा प्रबंधन, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत मिशन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, आधुनिक कूड़ा निस्तारण व्यवस्था और शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
हमारी सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के सभी शहर स्वच्छ, सुगम, हरित और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध बनें, जिससे प्रदेश की समग्र प्रगति को नई गति मिल सके।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में होगी सकारात्मक चर्चा : विधानसभा अध्यक्ष

pahaadconnection

समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही सरकार : सीएम

pahaadconnection

देहरादून: नियो मेट्रो स्टेशनों के आसपास बनेंगे गगनचुंबी आवासीय भवन, होंगे दो रूट

pahaadconnection

Leave a Comment