Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी

Advertisement

हरिद्वार 18 मई। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 72 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 38 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता पंकज, यशवंत, राजेश कुमार निवासी रोहालकी किशनपुर ने ग्राम रोहालकी किशनपुर में ग्राम सभा की भूमि पर पड़े कूड़े एवं कचरे को हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी शशि ने गुलाबी राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायकर्ता प्रवीण शर्मा ने पथरी रेलवे स्टेशन सैनिक कॉलोनी के निवासी है ,उन्होंने पथरी रेलवे स्टेशन के पास ही एक स्लीपर कंपनी है,जिसमें रेत ,बजरी के ट्रक- डंपर दिन रात चलते है,जिस कारण पूरे क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण एवं अत्यधिक धूल मिट्टी भी हो रही है,इस समस्या के निदान करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी नरेश कुमार शर्मा निवासी वत्स ग्राम अत्मलपुर बौंगला के निवासी है, जिनकी भूमि का क्षेत्र नंबर 648 है,प्रार्थी की भूमि मौके पर कम हो रही है,भूमि की पैमाईश करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थीया संजो देवी पत्नी बिरमपाल निवासी ग्राम शिवपुरी तहसील लक्सर ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाए जाने के लिए धनराशि स्वीकृत करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सभा के लिए जा रही बस की ट्रक से हुई भिड़ंत, 22 बच्चे घायल

pahaadconnection

15 जुलाई को रखा जायेगा सावन की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत

pahaadconnection

हल्द्वानी में होगा श्रीअन्न महोत्सव : गणेश जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment