नई दिल्ली। डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस एंड मैनेजमेंट (बीवीआईसीएएम), नई दिल्ली में ‘मीडिया समर कैंप-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 15 जून से 25 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ परिसर में आयोजित होगा।
यह कैंप विशेष रूप से कक्षा 9वीं एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है। समय कैंप में प्रतिभागियों को सोशल मीडिया अर्निंग स्किल्स, फोटोग्राफी, डिजिटल मीडिया, कंटेंट राइटिंग और वीडियो एडिटिंग का प्रशिक्षण मीडिया क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा रील्स एवं शॉर्ट वीडियो निर्माण, पर्सनल ब्रांडिंग, क्रिएटर्स के लिए एआई टूल्स, लाइव प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल असाइनमेंट्स पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। साथ ही 10 हजार रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार, निःशुल्क पंजीकरण तथा लंच एवं हाई-टी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिक्षा और नवाचार का केंद्र है बीवीआईसीएएम
बीवीआईसीएएम, नई दिल्ली, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जो सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर अनुप्रयोग और जनसंचार शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण तथा नवाचार आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। संस्थान नियमित रूप से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन, कार्यशालाएं, सेमिनार और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करता है।
विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करेगा कैंप : प्रो. एम. एन. हुदा
बीवीआईसीएएम के निदेशक प्रो. एम. एन. हुदा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मीडिया और तकनीक का समन्वय युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा, “मीडिया समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल तकनीकी कौशल सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें रचनात्मक, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को सोशल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, एआई टूल्स और डिजिटल कम्युनिकेशन की व्यावहारिक समझ प्रदान करेगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।”
प्रमुख आकर्षण
- कक्षा 9वीं से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण
- सोशल मीडिया, फोटोग्राफी, कंटेंट राइटिंग एवं वीडियो एडिटिंग
- एआई टूल्स, पर्सनल ब्रांडिंग और डिजिटल मीडिया पर सत्र
- निःशुल्क पंजीकरण
- 10 हजार रुपये तक के पुरस्कार
- लंच, हाई-टी एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र
- विशेषज्ञों द्वारा हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण
रजिस्ट्रेशन कैसे करें
रजिस्ट्रेशन गूगल फार्म के माध्यम से हो रहा है। प्रतिभागी अपनी कुछ सामान्य जानकारी के साथ इस फार्म को भर सकते हैं। गूगल फार्म लिंग- https://shorturl.at/kWLFt
