Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित मीडिया समर कैंप-2026 का सफल समापन

Advertisement

विद्यार्थियों को मिले डिजिटल मीडिया के गुर, अनुष्का और कोमल भाटी बनीं बेस्ट परफॉर्मर, गुंजन को मिला एक्ज़ेम्प्लरी परफॉर्मर सम्मान
नई दिल्ली। भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन्स एंड मैनेजमेंट (बीवीआईसीएएम), नई दिल्ली द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय मीडिया समर कैंप-2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। 15 जून से 25 जून तक आयोजित इस कैंप में दिल्ली एवं एनसीआर के विभिन्न विद्यालयों के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट राइटिंग, एआई टूल्स, पर्सनल ब्रांडिंग तथा डिजिटल कंटेंट निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन समारोह के दौरान आयोजित वैलिडिक्टरी सत्र को संबोधित करते हुए बीवीआईसीएएम के निदेशक प्रो. एम. एन. हुदा ने कहा कि मीडिया समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल तकनीकी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रभावी संचार, रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। यहां सीखे गए कौशल केवल मीडिया क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि उन्नत भारत अभियान का मूल उद्देश्य शिक्षा संस्थानों को समाज और युवाओं के समग्र विकास से जोड़ना है। इसी सोच के साथ आयोजित इस कैंप ने विद्यार्थियों को सीखने, प्रयोग करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया है।

Advertisement


कैंप के अंतिम दिन प्रतिभागियों के बीच विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने कौशल और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर अनुष्का एवं कोमल भाटी को “बेस्ट परफॉर्मर” तथा गुंजन को “एक्ज़ेम्प्लरी परफॉर्मर” सम्मान प्रदान किया गया। विजेताओं को वैलिडिक्टरी सत्र के दौरान विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति-उपहार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस कैंप ने उन्हें डिजिटल मीडिया की नई संभावनाओं से परिचित कराया तथा उनके आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


समारोह में प्रो. शीलनिधि त्रिपाठी, डॉ. दिव्यशिखा, डॉ. वंशिका भाटिया, पुष्पेंद्र सचान, डॉ. जागृति बसेरा तथा डॉ. यासिर अरफात सहित संस्थान के शिक्षक एवं समन्वयक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपनी प्रतिभा तथा कौशल का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस मीडिया समर कैंप ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग की आवश्यक कौशलों से परिचित कराने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। कार्यक्रम के सफल समापन के साथ प्रतिभागी अपने साथ नए अनुभव, नई सीख और नई प्रेरणाएं लेकर लौटे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के देहरादून को 4 जोन में बांटा

pahaadconnection

खाना पकाने का तेल 15 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा क्योंकि केंद्र ने फर्मों को एमआरपी में तुरंत कटौती करने का निर्देश दिया है |

pahaadconnection

तय समय सीमा से पहले ही होगा सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूर्ण : गणेश जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment