Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

अपर पुलिस महानिदेशक ने दिलाई समाज को नशा-मुक्त बनाने की शपथ

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस–2026 के अवसर पर युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘Fight Against Drugs’ थीम पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली–2026 में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस का 12 सदस्यीय दल आज गुजरात को रवाना हुआ। इस राष्ट्रीय अभियान की नोडल एजेंसी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल है। इस अवसर पर देहरादून में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “मेरी शुरुआत खुद से” थीम पर एक विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने पुलिस लाइन, देहरादून में उपस्थित जनसमूह को नशा न करने तथा समाज को नशा-मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। पुलिस महानिदेशक ने दल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक है, बल्कि देश भर में मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को यात्रा के दौरान उच्च स्तरीय अनुशासन, सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन एवं राज्य पुलिस की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए। उत्तराखण्ड पुलिस का दल देहरादून से हरिद्वार होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगा, जहां 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से उत्तरी जोन के दलों को संयुक्त रूप से रवाना किया जाएगा। विभिन्न राज्यों से होते हुए दल 31 अक्टूबर, 2026 को एकता नगर, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह एवं परेड में प्रतिभाग करेगा। रैली के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस के जवान विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। जन-जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विभिन्न राजकीय विभागों के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों सहित करीब 1,000 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में विशेषज्ञों ने नशे के मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। डॉ. शिल्पी अरोड़ा ने नशे से होने वाले नुकसान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, छात्र-छात्राओं के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर स्थापित ‘नशा मुक्त उत्तराखण्ड–मेरी शुरुआत खुद से’ सेल्फी पॉइंट युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार/अग्निश्मन श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायात कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/साईबर नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक सुनील कुमार मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेन्द्र गुंज्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण देहरादून, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित सम्बिन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चमोली पुलिस ने लगाया दीपावली मेले में हस्तनिर्मित उत्पादों का स्टॉल

pahaadconnection

केदारनाथ धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

pahaadconnection

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बैठक का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment