Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश के लिये दून पुलिस का सत्यापन अभियान आज भी लगातार जारी रहा। रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग करी गई साथ ही 360 किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अनियमितता मिलने पर 30 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 03 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। 20 संदिग्धों को पूछताछ के लिये थाने पर लाये गया, 81 पुलिस एक्ट में 35 व्यक्तियों चालान कर 8750 रुपये का जुर्माना किया गया।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज थाना रायपुर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत जैन प्लॉट, भगत सिंह कॉलोनी, चूना भट्टा आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 360 किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त, प्रकाश में आये,  जमानत पर चल रहे अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों, घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 30 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 03 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 20 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ कर सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने पर 35 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 8750 रुपये का जुर्माना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मैं अंधविश्वासी… तेजस्वी ने करण से नाता तोड़ने पर यह क्या कह दिया?

pahaadconnection

ट्विटर के बर्खास्त कर्मचारी का मजाक उड़ाने पर एलोन मस्क ने माफी मांगी

pahaadconnection

विभागीय कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

pahaadconnection

Leave a Comment